लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद दुर्लभ जी अस्पताल ने रोक दी डेड बॉडी
दुर्लभजी अस्पताल में शव रोकने पर बवाल — मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे
सरकारी योजना के बावजूद वसूली — किरोड़ी लाल मीणा ने की अस्पताल की खिंचाई
नीरज मेहरा वरिष्ठ पत्रकार
जयपुर। राजधानी जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल युवक विक्रम मीणा का इलाज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन शनिवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मृतक के परिजनों से करीब 7 लाख रुपये का बिल थमा दिया। परिजनों ने लगभग साढ़े तीन से चार लाख रुपये जमा करा दिए थे, लेकिन शेष 1.79 लाख रुपये न दे पाने पर अस्पताल ने डेड बॉडी देने से इनकार कर दिया।
—
परिजन पहुंचे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के पास
पैसे की व्यवस्था न होने पर मृतक के परिजन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के पास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी।
किरोड़ी लाल मीणा ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को फोन कर हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल की ओर से फोन तक नहीं उठाया गया।
