Home latest अंता उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला , प्रहलाद गुंजल ने नरेश मीणा से...

अंता उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला , प्रहलाद गुंजल ने नरेश मीणा से दूरी बनाई

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बारां/अंता।अंता विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया, बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन, और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष बन गया है। इस बीच, निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों द्वारा लगाए गए एक विवादित पोस्टर ने राजनीतिक माहौल में नई हलचल पैदा कर दी।
दरअसल, ग्राम खैराली में लगाए गए एक बैनर में एक ओर  राजेंद्र गुढा और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की तस्वीर थी, जबकि दूसरी ओर नरेश मीणा की फोटो लगाई गई थी। बैनर वायरल होने के बाद प्रहलाद गुंजल ने तुरंत स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि —
 “मैं कांग्रेस का अनुशासित कार्यकर्ता हूँ और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में ही काम करूंगा। मेरा किसी भी अन्य उम्मीदवार से राजनीतिक रूप से कोई संबंध नहीं है। व्यक्तिगत संबंध एक अलग विषय है, लेकिन चुनाव में पार्टी ही सर्वोपरि होती है।”
गुंजल ने समर्थकों से भी अपील की कि उनके फोटो या नाम का किसी अन्य उम्मीदवार की प्रचार सामग्री में उपयोग नहीं किया जाए।
प्रहलाद गुंजल के इस बयान से नरेश मीणा समर्थकों को काफी झटका लगा है। हालांकि, मीणा खेमे का कहना है कि यह पोस्टर उन्होंने नहीं बनवाया, बल्कि “स्थानीय लोगों ने अपनी भावनाओं के रूप में लगाया है।”
उन्होंने कहा —
 “हमने अधिकृत रूप से प्रहलाद गुंजल का कोई पोस्टर या बैनर नहीं बनाया। हम जानते हैं कि वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और उनका पोस्टर हम उपयोग में नहीं ला सकते।”
कुल मिलाकर, गुंजल के इस बयान के बाद अंता की राजनीति में फिर से नया मोड़ आ गया है। इससे साफ हो गया है कि पार्टी स्तर पर होने वाले चुनावों में व्यक्तिगत रिश्ते पीछे छूट जाते हैं और पार्टी की नीतियां व अनुशासन ही प्राथमिकता में रहते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version