लोक टुडे न्यूज नेटवर्क- राजेंद्र शर्मा जती- ब्यूरो चीफ
बयाना से दुखद खबर:
बयाना । शहर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब गंभीर नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश (30 वर्ष), निवासी लाल दरवाजा, बयाना के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश अपने दोस्तों के साथ गंभीर नदी में नहाने गया था। नहाते समय गहराई का अंदाज़ा नहीं लगने के कारण वह पानी में डूब गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर बयाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
मुकेश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सावधानी बरतें और बिना सुरक्षा उपायों के नदियों में न नहाएं।
