Home education स्कुली छात्राओं को बताये सड़क सुरक्षा के नियम

स्कुली छात्राओं को बताये सड़क सुरक्षा के नियम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ
राजसमन्द

 

राजसमन्द। भीलवाड़ा राजसमंद एनएच 758 पर सोमिला इंटरनेशनल स्कूल में आज सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगापुर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक लीलाधर मालवीय ने विधार्थियों को यातायात के नियमो के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। अन्होन विद्यार्थीयो से हमेशा अनुशासन में रहकर यातायत के नियमो की पालना का संदेश दिया ताकि सड़क दुर्घटनावो से बचा जा सके!

भीलवाड़ा राजसमंद टोलवे के रूट ऑपरेशन मैनेजर पांचू राम कुमावत ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं  के कारण एवं उनसे बचने के उपाय, दोपहिया वाहन पर हेलमेट के महत्व और कार में सीट बेल्ट के उपयोग पर आधारित वीडियो क्लिप दिखाकर विद्यार्थीयो को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया गया। टोल मेनेजर राकेश कुमार दायमा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा प्रभारी प्रदीप सिंह ने सड़क साइनबोर्ड के महत्व और साइनबोर्ड के निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में लगभग 350 स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।  सोमिला स्कूल की प्रिंसिपल नूतन गावड़े,वाइस प्रिंसिपल लकी शर्मा, त्रिलोक सिंह, रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर मुकेश दर्जी, रामप्रकाश सरगरा, पैरामेडिकल स्टाफ अंकित त्रिपाठी, कैलाश गुर्जर, लखन हरिजन, राजेंद्र सिंह एवं स्कूल स्टाफ टीम कार्यक्रम के दौरान मौजूद रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version