लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 2.60 करोड़ में चयनित होने वाले क्रिकेटर मुकुल चौधरी का आज सीकर में जोरदार स्वागत किया गया।
जयपुर रोड स्थित सत्यम होटल पर आयोजित स्वागत समारोह में मुकुल चौधरी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिकों और खींचड़ परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर खिलाड़ियों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से नरेंद्र खींचड़ सत्यम, सुरेंद्र फौजी, महेंद्र खींचड़, गणेश खींचड़, प्रेमप्रकाश खींचड़, राजेंद्र खींचड़, धर्मवीर खींचड़, जितेंद्र खींचड़, सत्येंद्र खींचड़, छोटू भईया, बंशीधर खींचड़, पप्पू खींचड़, संजय खींचड़, विनोद खींचड़ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुकुल चौधरी के इस उपलब्धि पर परिवार और शहरवासियों ने गर्व जताया और उन्हें भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दीं।











































