लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मेड़ता/रियाबड़ी।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता की टीम ने गुरुवार को रियाबड़ी ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों की बाल-वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई अध्यक्ष अरुण कुमार बेरीवाल और सचिव स्वाति शर्मा के आदेशानुसार की गई।
निरीक्षण के दौरान बाल-वाहिनियों में पीला रंग, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, परमिट, फिटनेस, बीमा, वाहन एवं चालक की जानकारी, स्पीड लिमिट सहित अनिवार्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
जांच में कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं—
-
संस्कार चिल्ड्रन एकेडमी, रियाबड़ी की बाल-वाहिनी बिना वैध कागजात, बिना नंबर और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के संचालित पाई गई।
-
राजस्थान पब्लिक स्कूल, रियाबड़ी की बाल-वाहिनी में क्षमता से दोगुने से अधिक बच्चों को बिठाया जा रहा था, जिससे बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संस्थानों को निर्धारित मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।










































