पलाई में राजकीय पशु चिकित्सालय के नए भवन के लिए 46.5 लाख स्वीकृत

0
86
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) – उपखंड क्षेत्र के पलाई पंचायत मुख्यालय पर स्थित पशु चिकित्सालय के नए भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 46.5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस निर्णय से ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों श्योजीलाल धाकड़ और मदनलाल सैनी ने बताया कि पूर्व में पशु चिकित्सालय एक पुरानी इमारत में संचालित हो रहा था। वर्ष 2023 में इसे राजकीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया, लेकिन पुराने भवन में ही चल रहा था।

ग्रामवासियों की मांग और क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों के बाद नई इमारत के लिए राशि स्वीकृत की गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर और पशुपालन मंत्री जोगाराम का आभार व्यक्त किया।

पशु चिकित्सालय वर्तमान में केवल एक कम्पाउंडर के भरोसे चल रहा है। चिकित्सालय के कम्पाउंडर मनीष मीणा ने बताया कि यहां 1 पशु चिकित्सक, 1 कम्पाउंडर और 1 पशु परिचर के पद स्वीकृत हैं, लेकिन चिकित्सक और पशु परिचर के पद फिलहाल रिक्त हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here