लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर। विजय कपूर।
नशा मुक्त शहर अभियान के तहत ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा लगातार जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। शनिवार को टीम ने शास्त्री नगर स्थित निजी निदान केंद्र व अस्पताल में पहुंचकर रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की गई।
जिला निदेशक गुलाब सोनी ने सभी उपस्थित लोगों को नशा न करने व दूसरों को भी रोकने की शपथ दिलाई।
अपने संबोधन में राजेश गुप्ता ने कहा कि कम उम्र के बच्चों में सॉल्वेंट नशे की लत बढ़ती चिंता का विषय है, जो भविष्य में युवा वर्ग को गहरे प्रभावित कर सकती है।
प्रिया भार्गव ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर देता है और उसकी कार्य क्षमता को क्षीण करता है।
कार्यक्रम में स्नेहा शर्मा, शगुन सोलंकी, कृष्ण, तनवीर हुसैन, भवानी सिंह, सद्दाम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।













































