लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
एक ही परिवार के लोग पुष्कर से लौटते वक्त हुआ हादसा
लोकेशन – पीसांगन (अजमेर)
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन उपखंड क्षेत्र से गुजरते ब्यावर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांगलियावास बायपास के पास देर शाम कैंपर वाहन पलटने से 7–8 लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे एएसआई गोपाराम विश्नोई व पुलिस टीम ने सभी घायलों को ब्यावर अस्पताल भिजवाया।
थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि मसूदा के श्यामगढ़ गांव निवासी एक ही परिवार के सदस्य पुष्कर में धार्मिक रस्मों में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कैंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई।
सूचना पर एएसआई गोपाराम विश्नोई, कांस्टेबल सांवराराम फड़ोदा और वीरेंद्र लांछ मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 आपातकालीन एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।


















































