- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भरतपुर। उच्चैन उपखंड के गांव पिचूना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब अधिकारी जनसुनवाई के लिए गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों से बहस भी हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पिछले एक साल से खुदा पड़ा है, जिससे कई हादसे हो चुके हैं। विधायक और स्थानीय प्रशासन से बार-बार आश्वासन के बावजूद अब तक समाधान नहीं निकला है। हंगामे की सूचना पर उच्चैन एसडीएम धारा मौके पर पहुंचीं, लेकिन ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए बिना कोई ठोस आश्वासन दिए वापस लौट गईं।
ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द रास्ता दुरुस्त नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
- Advertisement -



















































