ललित अग्रवाल बने जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष

0
51
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा। (विनोद सेन) — जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्व पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल को जिला यूनेस्को एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए जाने पर नेहरू रोड स्थित कार्यालय में हार्दिक स्वागत और सम्मान किया।

सदस्यों ने उन्हें माला और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर विशेष सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चेतन मानसिंहका और कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के स्टेट कार्डिनेटर गोपाल लाल माली ने कहा कि किसी संस्था में पद पाने का उद्देश्य केवल पद का लाभ नहीं होना चाहिए, बल्कि श्रेष्ठ समाज और संस्था के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए। उन्होंने इंसानियत, दया, भलाई, सहायता और सहयोग को संस्था निर्माण का मूल आधार बताया।

नवनियुक्त अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सामाजिक सरोकार के कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और क्लब की जिला कार्यकारिणी शीघ्र गठित की जाएगी।

बैठक में यूनेस्को के वरिष्ठजन विद्यासागर सुराणा, जिला सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, संगठन सचिव कमलेश जाजू, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, सह कोषाध्यक्ष हरनारायण माली, प्रवक्ता मधु लोढा, निदेशक रामचन्द्र मून्दड़ा, डॉ. शांति लाल छापरवाल, विजयशंकर शर्मा, रोशन गढ़वाल, राजेश जीनगर, राधा अग्रवाल, पुष्पा सुराणा, संजय औदिच्य सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here