ढिकोलिया में आयोजित हुआ जिंद बाबा का ऐतिहासिक मेला

0
84
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक): उपखंड के ढिकोलिया कस्बे में जिंद बाबा का ऐतिहासिक मेला बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिंद बाबा समिति द्वारा जिंद बाबा की शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में तीन डीजे, एक हाथी, चार घोड़ी, चार ऊँट, नंदी पर विराजमान शिव की झांकी, और शानदार बग्गी में पांच सजीव झांकियाँ शामिल थीं। इसके अलावा, सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं।

शोभायात्रा रामदेव बाबा के मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर जिंद बाबा के स्थान पर पहुंची। इस दौरान युवा और भक्तगण नाचते हुए यात्रा में शामिल थे, जबकि श्रद्धालुओं ने रास्ते में पुष्प वर्षा और शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया।

इस आयोजन को देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उमड़े। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं सहित सैकड़ों महिला-पुरुष भक्त इस ऐतिहासिक मेले में शामिल हुए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here