- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
टोडारायसिंह में 60 हजार पौधे लगाकर बना कीर्तिमान
टोंक।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को टोंक जिले के टोडारायसिंह में ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
पौधारोपण एवं कीर्तिमान
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिन्दूर का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम परिसर में एक ही समय में 60 हजार पौधे लगाकर एक नया कीर्तिमान रचा गया।
विकास कार्यों का शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया।
भव्य स्वागत
इससे पहले मुख्यमंत्री के हैलीपेड पर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वागत व अभिनंदन किया।
- Advertisement -












































