लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सांभरलेक नगर पालिका सभागार में आयोजित तिरंगा रैली के माध्यम से प्रशासन को शपथ दिलाई
सांभरलेक:-रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी।
जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार आज नगर पालिका सभागार से सांभर के हर गली-मोहल्ले में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ एसडीएम ऋषि राज कपिल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करना तथा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाना है।
एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। उन्होंने बताया कि सांभरलेक एक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है, जो देश-विदेश में अपनी पहचान रखता है, इसलिए यहां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन भव्य और प्रेरणादायी रूप से किया जाएगा।
रैली में सांभर थाना अधिकारी राजेंद्र यादव मय टीम, पंचायत समिति, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, दरबार स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे, तालुका विधि सेवा समिति, पार्षदगण, समाजसेवी, भाजपा अध्यक्ष भवन मोदी, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र डांगरा, नगर पालिका अध्यक्ष बालकिशन जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।















































