10 से 14 अगस्त तक निकालेगी ‘हर घर ति​रंगा यात्रा’

0
160
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा 10 से 14 अगस्त तक निकालेगी ‘हर घर ति​रंगा यात्रा’, भाजपा कार्यकर्ता घर—घर फहराएंगे तिरंगा:— अशोक परनामी

जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रदेशभर में मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस दौरान भाजपा के सभी मंडलों में पैदल मार्च निकालने के साथ युवा मोर्चा की ओर से बाइल रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहरायेंगे। इसके साथ ही 15 अगस्त की शाम को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतारा भी जाएगा।

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभियान संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता 12 से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी शहीद स्मारकों, शहीदों की प्रतिमाओं पर सफाई ​अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही युद्ध वीरों, शहीदों के परिजनों को भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित भी करेंगे और सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य बटालियन के जवानों का भी सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा में हमारे वीर शहीदों की ​तस्वीरें, हमारे सैन्य हथियारों की तस्वीरे हाथ में लेकर भारत माता के जयकारे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर भाजपा की जिला, संभाग और प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इस टोली की प्रदेश कार्यशाला 7 अगस्त को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

अभियान संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाएगी। आजादी से पूर्व पाकिस्तान से भारत लौट रहे हिन्दुओं के साथ कत्लेआम, बलात्कार और हत्या जैसे वीभत्स दृश्यों को आज कोई भूल नहीं सकता। आज की युवा पीढ़ी को इन जघन्य अपराधों की जानकारी देने के लिए भाजपा विभीषिका दिवस मनाएगी। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालेंगे और मंडल एवं जिला स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित कर युवाओं को पूर्व परिस्थितियों से अवगत करवाएंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here