जिले के दौरे पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा 

0
120
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली,
पिछले साल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए थे 7 करोड़ से अधिक पौधे,

गौतमशर्मा
राजसमन्द।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने राजसमंद जिले के दौरे पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पर्यावरणीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। मंत्री शर्मा ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पिछले वर्ष प्रदेशभर में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे। वहीं, इस वर्ष चल रहे ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान में भी अब तक 7 करोड़ से ज्यादा पौधारोपण हो चुका है।
रेलमगरा क्षेत्र में जिंक से प्रदूषण की शिकायतों पर उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण विभाग को रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए। कुंभलगढ़ में प्रस्तावित टाइगर सेंचुरी को लेकर उन्होंने बताया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में टाइगर सेंचुरी के लिए वन विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
वन्य जीवों की सुरक्षा के साथ स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने पर भी सारगर्भित चर्चा हुई। नो कंस्ट्रक्शन जोन में अवैध निर्माण की शिकायतों पर मंत्री ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सांसद महिमा कुमारी द्वारा टाइगर सेंचुरी के विरोध पर बोले, कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, सरकार जनहित में निर्णय लेगी।
अरावली पर्वतमाला संरक्षण अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि चार राज्यों के 29 जिलों के अधिकारी उदयपुर में बैठक कर चुके हैं और वहां विशेष पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here