गौशाला पंचायत प्रशासन संचालित करे

0
153
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बोसरिया पंचायत के लक्ष्मीपुरा ,देवपुरा कला तथा रतनपुरा गांव के लोगों ने उक्त गावों के चरागाह भूमि में आजाद हिंद गौशाला समिति नगरफोर्ट द्वारा संचालित गौशाला को बोसरिया पंचायत प्रशासन के माध्यम से संचालित किए जाने का आग्रह किया है।इस सम्बंध में उक्त गावों के लोगों ने बोसरिया पंचायत प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि बोसरिया पंचायत के अधीन लक्ष्मीपुरा, देवपुरा कला,तथा रतनपुरा गाँव आते हैं ।तथा तीनो गावों का संयुक्त चरागाह है जो बोसरिया पंचायत के अधीन है ।

उक्त चरागाह में नगरफोर्ट की आजाद हिंद गौशाला समिति गौशाला संचालित कर रही है।जिसने गौशाला में आने वाले अनुदान राशि से गौशाला चला रहे हैं।जबकि गौशाला किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है।समिति ने गाएं भी नाम मात्र की रख रखी हैं जिन्हें भी रात के समय गौशाला से निकाल देते हैं ।ऐसे में गाएं खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं।ग्रामीणों ने बोसरिया पंचायत प्रशासन से उक्त गौशाला अपने अधीन संचालित किए जाने का आग्रह किया है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here