उपला सादड़ा गांव में कुआं एवं पानी टंकी पाइपलाइन कार्य का भूमि पूजन

0
173
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा
राजसमन्द। राजसमन्द जिले के कुंवारिया तहसील के अंतर्गत आने वाले उपला सादड़ा गांव में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। DNFT योजना के तहत गांव में कुआं एवं पानी टंकी की पाइपलाइन कार्य स्वीकृत हुआ, जिसका भूमि पूजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्य की शुरुआत से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रशासक सरपंच गीताबाई गुर्जर, भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष बंसीलाल चोपड़ा, वार्ड पंच गणेश गुर्जर, शंकर सिंह, सोहन सिंह, रामलाल गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, मोहन गुर्जर, बाबू गुर्जर, गोरधन गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, मिट्ठू सिंह, सुल्तान सिंह सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने के पश्चात गांव में लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here