थाने में सुसाइड मामले में एसएचओ लाईन हाजिर, मजिस्ट्रेट करेंगें जांच

0
533
- Advertisement -

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सोंपा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर ।  उद्योग नगर थाने के एक आरोपी द्वारा सुसाइड मामले में एस एच ओ गंगा सहाय मीणा और संतरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आज सुबह एक पॉक्सो के आरोपी ने थाने के अंदर कंबल से फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था। सुबह आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हत्या के आरोप लगाए थे। एडिशनल एसपी का मामले पर कहना था कि इस मामले में ज्यूडिशरी जांच होगी।एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि थाने के अंदर एक पोक्सो  के आरोपी द्वारा सुसाइड के मामले में थानाधिकारी  गंगा सहाय मीणा और थाने के संतरी पवन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद एडिशनल एसपी सतीश यादव ने बताया था कि उद्योग नगर थाने में एक पॉस्को के आरोपी गब्बर निवासी टोंटपुर गांव ने हवालात में कंबल से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी मृग कार्रवाई की जांच एसीजेएम 1 के मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है। मजिस्ट्रेट थाने पर आकर जांच करके ले गए हैं।दोपहर 2 बजे मेडिकल बोर्ड से गब्बर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी मृदुल कच्छावा ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उद्योग नगर थाने के थानाधिकारी गंगा सहाय मीणा और संतरी पवन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here