नेशनल हाईवे (NH- 27) पर हादसे को खुला न्योता देती चट्टानें, जिम्मेदार मौन

0
121
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिरोही राजस्थान

सिरोही। नेशनल हाईवे-27 पर इन दिनों हादसे मानो आम बात हो गई है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है। सिरोही ज़िले के पिंडवाड़ा उदयपुर हाइवे पर ढागा घाटी पहाड़ी क्षेत्रों में हाईवे किनारे लगातार चट्टानों के खिसकने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों से यहां पहाड़ों से चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे बड़े हादसे की आशंका गहराती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह खतरा और भी बढ़ जाता है। चट्टानें सीधे सड़क पर आ गिरती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जान-माल की हानि का खतरा बना रहता है। आश्चर्य की बात यह है कि इस मार्ग पर रोज़ाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख़्ता इंतज़ाम नहीं किए गए हैं। न तो रिटेनिंग वॉल बनाई गई है और न ही पत्थर गिरने की चेतावनी देने वाले बोर्ड लगाए गए हैं।

एक ओर जहां सरकार ‘सड़क सुरक्षा’ के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं ज़मीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। नेशनल हाईवे पर अगर समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही किसी दिन बड़ा हादसा बनकर सामने आ सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा दीवारें बनाई जाएं और हाईवे पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों की जान सुरक्षित रह सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here