- Advertisement -

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने मुलाकात की। गहलोत से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फरीद मामुन्दजई के साथ राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में भारत एवं अफगानिस्तान के बीच प्रगाढ ऐतिहासिक संबंधों तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा की। मामुन्दजई ने अफगानिस्तान में शांति तथा बुनियादी ढांचे के विकास में भारत के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया
- Advertisement -



















































