15 वर्षीय नाबालिक बच्ची से उसी के पड़ोसियों ने डरा धमकाकर किया गैंगरेप…5 माह की गर्भवती पीड़िता

0
191
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भरतपुर – मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 15 वर्षीय नाबालिक बच्ची से उसी के पड़ोसियों ने डरा धमकाकर गैंगरेप किया है और नाबालिक 5 माह की गर्भवती है । आरोपियों के द्वारा कुछ पैसों का लोभ देकर मामले को रफा-दफा करने की भी कोशिश की गई इसके अलावा नाबालिक का गर्भपात भी करवाने का प्रयास किया। लेकिन पीड़िता के परिजनों में न्याय के लिए पुलिस थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है. पुलिस जांच में जुट गई है।हालांकि पीड़िता के परिजन इस घटना के बाद सदमे है.पिता जब भी बेटी को देखते हैं तो उनके आंसू नहीं रुकते।

नाबालिग के पिता ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि वह एक मजदूरी करता है। दिसंबर 2024 को घर पर कोई नहीं था। मेरी बेटी घर पर अकेली थी।पीछे से पड़ौस में रहने वाले युवक ने मेरी बेटी को चाकू दिखाकर उसके साथ रेप किया था। इसके बाद युवक ने नाबालिग से कहा कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो, वह उन्हें जान से मार देगा। डर की वजह से नाबालिग ने परिजनों को नहीं बताया । उसके बाद पड़ौसी युवक ने अपने तीन साथियों को इसके बारे में बताया। जिसके बाद चारों लोग डरा धमकाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप करने लगे।
दिसंबर 2024 से लेकर मार्च 2025 तक चारों युवकों ने नाबालिग के साथ कई बार गैंगरेप किया। इसके बारे में नाबालिग ने किसी से कुछ नहीं कहा। दो दिन पहले नाबालिग के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उसकी माता आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने जांच कराई। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों को पता लगा कि वह 5 महीने की गर्भवती है। इसके बारे में पड़ौसी युवकों को भी पता लग गया था। पड़ौसी युवक के परिजन 30 मई को बहला फुसला कर नाबालिग को अपने साथ ले गए। वह उसका गर्भपात करवाना चाहते थे। जब नाबालिग घर से लापता थी तो, उसके परिजनों ने नाबालिग की तलाश शुरू की, तब पता लगा की पड़ौसी नाबलिग को अपने साथ रूपवास के सैदपुरा की तरफ ले गए हैं।
जहां वह उसका गर्भपात करवाएंगे। जब नाबालिग के परिजनों को इसके बारे में पता लगा तो, वह सैदपुरा पहुंचे और अपनी बेटी को बचाया। नाबालिग के पिता का कहना है कि अगर यह समय पर अपनी बेटी को बचाने के लिए नहीं पहुंचते तो, वह उसका गर्भपात करवा देते शायद उसे जान से भी मार सकते थे।

पीड़िता के परिजन सदमे में है जब भी वह अपनी बेटी को देखते हैं तो उनके आंसू नहीं रुकते है। पीडिया के पिता जब मीडिया से बात कर रहे थे तो उसे समय भी उनके आंसू नहीं थमे।

पीड़िता के परिजनों की ओर से मथुरा गेट थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई है। नाबालिग का आरबीएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here