सड़क दुर्घटना में घायलों को बचाने आए लोगों को तेज रफ्तार ट्रक में कुचला ,4 की मौत 8 घायल

0
323
- Advertisement -

 

क्रूज़र जीप सड़क के साइड में उतरी , घायलों ओर बचाने आए लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 लोगों की मौत, 8 लोग घायल

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आसपुर से प्रवीण कोठारी की रिपोर्ट

ट्रक ने जीत बचाव कर रहे लोगों तीन बाइक को भी टक्कर मारी

 – डूंगरपुर ।  जिले के साबला थाना क्षेत्र में पिंडावल हिलावडी बस स्टैंड के पास एक क्रूज़र जीप रोड के साइड में उतर गई। घायलों ओर बचाने आए  लोगों को ही साबला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।  दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की ट्रक की नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। वही करीब 3 बाइक भी ट्रक के नीचे दब गई है। घायलों को सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।

लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

साबला थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि बीती रात एक क्रूज़र जीप में सवार लोग पिंडावल शादी में भाग लेकर बॉडीगामा लौट रहे थे। पिंडावल हिलावडी बस स्टैंड के पास एक क्रूज़र जीप अनियंत्रित होकर सड़क के साइड में उतर गई। जिसमें कई लोगों को चोटें आई। घायलों की मदद के लिए आसपास के लोग दौड़कर आए। वही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। लोग घायलों को बचाने की मदद में जुटे रहे। इसी दौरान साबला की तरफ से एक तेज रफ़्तार ट्रक ने घायलों ओर उनकी मदद करने आए लोगों को कुचल दिया।

इसके बाद ट्रक पहले से दुर्घटनाग्रस्त कुजर ओर सड़क पर खड़ी बाइक पर ही पलट गया। वही घायलों को लेने आई एंबुलेंस को भी ट्रक की टक्कर लगी। दर्दनाक हादसे ने कई लोग ट्रक के नीचे दब गए। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वही 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here