मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर की गहलोत ने, मेट्रो  फेज वन सी  का कार्य शुरू करने की मांग

0
125
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

, जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने वर्तमान मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जयपुर मेट्रो के फेज 1-सी कार्य को पुनः प्रारम्भ करने की माँग की है।  गहलोत ने पत्र में बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बजट वर्ष 2022-23 में जयपुर मेट्रो के विस्तार की घोषणा की गई थी, जिसमें बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर (फेज 1-सी) और मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज 1-डी) को मेट्रो से जोड़ने का निर्णय लिया गया था। इस योजना पर बजट जारी कर कार्य भी प्रारंभ किया गया।

गहलोत ने बताया कि फेज 1-सी में 2.85 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक प्रस्तावित था, जिसमें से 2.26 किलोमीटर भूमिगत एवं 0.59 किलोमीटर एलिवेटेड मार्ग है। यह कार्य अप्रैल 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित था, परंतु नवंबर 2024 के बाद से इसका कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। कार्य रुकने के कारण यात्रियों को सड़क मार्ग पर डायवर्जन की असुविधा झेलनी पड़ रही है, साथ ही परियोजना की लागत भी अनावश्यक रूप से बढ़ रही है।

आम जनता को मिलेगी ट्रैफिक से राहत

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि यह मेट्रो लाइन समय पर बनती है तो ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नए बस स्टैंड से मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी, जिससे दिल्ली, आगरा, भरतपुर आदि मार्गों पर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ होगा।

मेट्रो फेज 1c का काम करें फिर से शुरू

गहलोत ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आम जनता की सुविधा, ट्रैफिक दबाव में कमी, और प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए जयपुर मेट्रो फेज 1-सी का कार्य अविलंब पुनः प्रारंभ कराया जाए एवं मेट्रो का और विस्तार किया जाए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here