सेन समाज राजगढ़ जोया परिवार के तत्वाधान में मनाई गई 725वी सेन जयंती

0
200
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

अजमेर ,नसीराबाद। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से है जहां सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725वीं जयंती भैरव धाम राजगढ़ पर जोया परिवार के तत्वाधान में मनाई गई सर्वप्रथम झुंझार जी महाराज के मंदिर से पूजा अर्चना करने के पश्चात शोभा यात्रा प्रारंभ की गई जो की रेगरान मोहल्ले , राजगढ़ सदर बाजार होते हुए तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंची रेगरान मोहल्ले में शिवजी मंदिर पर झंडा चढ़ाया गया।

सेन समाज राजगढ़, चंपालाल महाराज व विजय सिंह गॉड के नेतृत्व में वीर तेजाजीमहाराज के झंडा चढ़ाया गया शोभायात्रा में सेन समाज के सभी लोग नाचगाकर पूरा आनंद लिया वही आपको बता दे की शोभायात्रा का समापन सेन जी महाराज के मंदिर भैरव धाम राजगढ़ पर किया गया। इसके पश्चात जोया परिवार राजगढ़ के सभी सदस्यों, चंपालाल महाराज एवं विजय सिंह गौड़ के नेतृत्व में संत शिरोमणि सेन जी महाराज को झंडा चढ़ाया गया। तत्पश्चात बाबा भैरव के भी झंडा चढ़ाया गया आए हुए सभी सेन समाज के लोगों ने प्रसादी भी गृहण की इस कार्यक्रम के दौरान कैलाश सेन, ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश , राहुल,आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here