नावां सिटी
रिपोर्टर मनीष पारीक
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
डीडवाना- कुचामन जिले के नावां शहर में भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती सुशासन दिवश के रूप में उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। जयंती के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही भाजपा पार्टी की रीति नीति के बारे में बताते हुए एकजुटता का संदेश दिया। राजेश गोयल, उत्तम चंद बियाणी ने कहा कि इस दिन को अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर को राजनीतिक एकता और ताकत के प्रदर्शन के साथ मनाया गया । अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हर साल 25 दिसंबर को भारत में सुशासन दिवस मनाया जाता है। 2015 में, अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके बाद, मोदी सरकार ने वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों को सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति जागरूक करना है। इसका लक्ष्य बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली और नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















































