बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे नरसंहार के विरोध में भारत में हिन्दुओं ने भरी हुंकार

0
180
- Advertisement -

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे नरसंहार के विरोध में भारत में हिन्दुओं ने भरी हुंकार, आज जगे तो कल बचेगा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार के विरोध में
बुधवार को सांगानेर में सर्व हिन्दू समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया।
सर्व हिन्दू समाज की ओर से राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया।
प्रदर्शन कर रहे ​लोगों ने हाथों में बैनर और पोस्टर ले रखे थे।
इसमें बांग्लादेशी हिन्दू बचाओ, बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा करें, कल नहीं कुछ हल बचेगा, आज जगे तो कल बचेगा जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। वहीं कई देशों और मानवाधिकार की बात करने वाले लोगों की हिन्दू अत्याचार पर चुप्पी साधने पर भी सवाल उठाए गए।इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के जयकारे भी लगाए। प्रदर्शन में संत-महंत भी शामिल हुए।


जयपुर,। (आर एन सांवरिया) हिन्दुओं को मिले सुरक्षा और दोषियों को सजा ग्रेटर नगर निगम के चेयरमैन अरुण शर्मा ने बताया कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिन्दुओं का नरसंहार किया
जा रहा है। उनके धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। हिन्दू देवी-देवताओं
की मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से बांग्लादेश की सरकार से हिन्दुओं को सुरक्षा देने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई है। महेंद्र सिंह राजावत,रामकरण शर्मा,राजीव चौहान,डी डी सिह सत्यनारायण साहु,अर्जुन सिंह,हेमन्त अवस्थि श्याम साहु प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here