भात भरकर लौट रहे एक ही परिवार के सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत

0
194
- Advertisement -

धौलपुर न 11 सुनीपुर के पास सड़क हादसे मैं आठ बच्चों सहित 11 की मौत

नहनू पुत्र गफूर खान का परिवार सरमथुरा भात भरने के बाद लौट रहा था

स्लीपर कोच में टेंपो को मारी टक्कर

हादसे के बाद मची चीख पुकार ग्रामीणों में पहुंचाया अस्पताल

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर ।  (मुनेश धाकरे )जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके में एनएच 11बी पर सुनिपुर गांव के नजदीक रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में आठ बच्चे समेत ग्यारह की मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी डेड बॉडी को कब्जे में लेकर बाड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। तीन घायलों की नाजुक हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है।

भात भरकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला निवासी नहनू पुत्र गफूर खान सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौली में अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर रिश्तेदारी में भात कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शनिवार देर रात को भात कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार के सभी सदस्य टेंपो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। लेकिन बाड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही स्लीपर कोच बस ने सुनीपुर गांव के नजदीक सामने से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 11 जनों की मौत हो गई। घटना से मौके पर हाहाकार मच गया। दुर्घटना को देख हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालक मौके पर रुक गए। जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस में सभी डेड बॉडी को कब्जे में लेकर बाड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। तीन घायलों की नाजुक हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। लेकिन रास्ते में एक महिला ने दम तोड़ दिया ।दुर्घटना में पांच बच्चे, तीन बच्ची, दो महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला निवासी नहनू एवं जहीर के परिवार के लोग बरौली गांव में रिश्तेदारी में भात कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। रात्रि को सुनीपुर गांव के नजदीक स्लीपर कोच बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आठ बच्चे, दो महिला एवं एक पुरुष टोटल 11 जनों की मौत हुई है। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है। घायलों में स्लीपर कोच बस चालक एवं परिचालक भी शामिल है। उन्होंने बताया सभी डेड बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हादसे के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उधर मामले की खबर सुनकर एडिशनल एसपी एडीएफ कमल कुमार जांगिड़, एसडीएम दुर्गा प्रसाद मीणा, सीओ महेंद्र कुमार मीणा, बाड़ी सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए हैं।

मृतकों में 8 बच्चे भी
स्लीपर कोच बस और टेंपो की टक्कर में 13 वर्षीय आसमा पुत्री बंटी, 35 वर्षीय बंटी पुत्र गफफो, 7 वर्षीय सलमान पुत्र बंटी, 5 वर्षीय साकिर पुत्र बंटी, 9 वर्षीय दानिश पुत्र जहीर, 5 वर्षीय असीम का पुत्र, 30 वर्षीय जरीना पत्नी नहनू, 10 वर्षीय आशियाना पुत्री नहनू, 8 वर्षीय सुखी पुत्री नहनू, 9 बर्षीय सानिज पुत्र नहनू की घटना स्थल पर मौत हुई है। वहीं जिला अस्पताल रेफर किए गए घायलों में महिला 34 बर्षीय जुली ने रास्ते में दम तोड़ दिया है। घायल 37 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मलखान और साजिद पुत्र आशिक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here