कोटखावादा में युवक की हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार

0
148
- Advertisement -

चाकसू । (सत्यनारायण चांदा वरिष्ठ संवाददाता ) खबर कोटखावदा से है जहां युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने राहुल चौधरी, शिव ज्ञान चौधरी ,कैलाश चौधरी, गिर्राज गुर्जर और जयप्रकाश उर्फ जेपी मीणा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आज पुलिस ने न्यायालय के सामने पेश किया जहां से रिमांड पर लिया है।

आपको बता दें कि पांचो ने बुधवार की रात को तुंगा रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाया था और खाना खाने के दौरान इनमें आपस में किसी बात पर कहां सुनी हो गई। इस पर पांचो ने मिलकर राम खिलाड़ी मीणा की हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हुई लोगों ने कल रास्ते जाम करके धरना प्रदर्शन किया था । एडिसन एडिशनल एडिशनल डीसीपी पूनम चंद बिश्नोई ने बताया कि सभी आरोपी दोस्ती रखते हैं और दोस्ती में ही खाना खाने आए थे लेकिन किसी बात पर बात बिगड़ गई और पांचो ने ताबड़तोड़ भरकर राम खिलाड़ी की हत्या कर दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here