हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर ताजियों का जुलूस निकाला

0
110
- Advertisement -

जमवारामगढ ताला । वसीम अकरम संवाददाता जमवारामगढ़ हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर बुधवार को ताला गांव में विभिन्न मार्गों से होकर ताजियों का जुलूस निकाला। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर ग्रामीण एसपी शांतनु कुमार सिंह के निर्देशन उपाधीक्षक आरपीएस प्रियंका ने ताजियों के रूट का जायजा लिया। ताला सरपंच अमीर खान शेख ने बताया कि दरगाह बाजार इमाम चौक से रात्रि करीब 9 बजे ताजियों का जुलूस रवाना हुआ था। जो दरगाह बाजार होते हुए मुख्य सड़क होते हुए शेखावाड़ा (सिलारवाड़ा) इमाम चौक पहुंचे। वहां कलाकारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। ताजियों का जुलूस शेखावाड़ा से आज सुबह 10 बजे खीर फलको पर फातिया लगाकर रवाना हुआ। जो पटवारियों के चौक पर पहुंचकर कलाकारों द्वारा करतब दिखाएं जाएंगे। यहां से रवाना होकर मनिहार मोहल्ले होते हुए सरकारी स्कूल के सामने पहुंचें। फिर यहां से ताजियों के जुलूस करीब दोपहर 2 बजे पीरापुरा इमाम चौक के लिए रवाना हुए। पीरपुरा इमाम चौक से देर शाम ताला स्थित जोहड़े में कर्बला में ताजियों को सुबुर्द ए खाक किए गए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here