बारातियों से भरी कार नील गाय से टकराई ,एक की मौत,6 घायल

0
90
- Advertisement -


कामां। ( हरिओम मीना वरिष्ठ संवाददाता) कामां जुरहरा मार्ग पर गांव कलावटा के निकट शनिवार देर रात्रि को बरातियों से भरी एक कार नील गाय से टकराकर पेड से जा टकराई। जिसमें कार चालक की मौके पर मौत हो गई ,जबकि कार में सवार 6 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कामां के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल आरबीएम भरतपुर रैफर कर दिया।
कामां थाने के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पहाडी थाने के गांव मूगस्का निवासी साबिर पुत्र सहरूदीन मेव की शादी की बारात उत्तर प्रदेश जिला मथुरा के थाना शेरगढ के गांव जंघावली गई थी गई थी वहां से शादी से शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव पहाडी थाने के गांव मूगस्का लौट रहे थे कि कामां जुरहरा मार्ग पर गांव कलावटा के निकट शनिवार देर रात्रि को उनकी कार एक नील गाय से टकराकर पेड से जा टकराई। जिसमें कार चालक 38 वर्षीय कार चालक पहाडी थाने के गांव सावलेर निवासी तययब पुत्र मजीद की मौकै पर ही मौत हो गई। जबकि पहाडी थाने के गांव मूगस्का निवासी सलमान पुत्र सहीद,आसिफ पुत्र बहीद,साहिद पुत्र सम्पत,लुकमान पुत्र हारून,अल्फेज पुत्र जाहिद,इजहार पुत्र सहीद मेव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको कामां के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों सभी को आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here