
राज्यपाल कल राज मिश्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी भी रहे मौजूद
देश पर में 2 करोड़ महिलाएं बनेगी लखपति
पीएम मोदी ने शुरू किया 1000 करोड़ के निवेश के साथ महिला सशक्तिकरण मिशन
29 नए महिला सघ बनाने का लक्ष्य

जैसलमेर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया । राजस्थान ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में सम्मेलन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया । शर्मा ने कहा कि समृद्ध महिलाओं से ही समाज प्रदेश की खुशी संभव है ।हमारी सरकार सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति के महत्व को समझते हुए लखपति दीदी योजना शुरू की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला समृद्धि में कार्यों से देश और प्रदेश समृद्ध होगा इसके लिए 1000 करोड रुपए का निवेश होगा। जिससे कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी देश की 2 करोड़ माता बहनों को रोजगारों की ट्रेनिंग दी जाएगी। राजस्थान की 11लाख 24000 महिलाओं को इससे लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

अब तक तीन लाख महिलाओं को श्रेणी में लाया जा चुका है । महिलाओं से खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संवाद भी किया ।प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला उद्यमियों से मुलाकात की। दूध उत्पादन , ब्लू पॉटरी, मीनाकारी, कोटा डोरिया, ब्लू पॉटरी ,लकड़ी के उत्पाद ,वाटरशेड अन्य कार्य जुड़ी से जुड़ी महिलाओं से राष्ट्रपति सम्मान किया इससे पूर्व राष्ट्रपति का जैसलमेर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्रा मुख्यमंत्री बजरंग लाल शर्मा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी अधिकारियों जिला और प्रशासनिक अधिकारियों में स्वागत भी किया राष्ट्रपति ने फील्ड फायरिंग रेंज में भी सैन्य कार्यक्रम में शिरकत की।
















































