जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में लगी आग 30 बच्चों को बचाया

0
101
- Advertisement -

जयपुर। खबर जयपुर के जेके लोन अस्पताल से हैं जहां सोमवार देर रात प्रीफैब वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। परिजनों की सतर्कता और स्टाफ की सावधानी के चलते वार्ड में भर्ती सभी 30 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया वरना तो जाने क्या होता कोई नहीं जानता?

अस्पताल के अधीक्षक डॉ कैलाश मीणा ने बताया कि यह हादसा अस्पताल के प्रीफैब वार्ड में हुआ है। इसमें हेमेटो ऑंकोलॉजी वार्ड है जिसमें रात करीब 2:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और धीरे-धीरे पूरे वार्ड में धुआं फैल गया वह तो मरीजों के परिजनों और स्टाफ की नजर पड़ गई, जिसके चलते समय रहते सभी बच्चों को पहले सुरक्षित निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हमेटो. ओकोलॉजी में 30 बच्चे भर्ती थे ।इनमें से अधिकांश बच्चे थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित थे जिन्हें बचाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। पूरे वार्ड में करीब 30 बच्चे भर्ती थे जिन्हें अन्य वार्डों में सुरक्षित भर्ती किया गया और आग पर काबू पाया गया। प्रथम द्रष्टया आग एसी में लगी थी और प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है ,लेकिन आग के गकारणों की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here