गहलोत ने क्लिक किया और 51लाख पेंशनरों के खातों में पहुंचे 1005 करोड़ 41लाख 28750₹

0
64
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को प्रदेश के 51लाख 21हजार969 पेंशनरों के बैंक खातों में 1005 करोड़ 41 लाख ₹28750 हस्तांतरित कर उन्हें बड़ा संबल दिया ।उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर राज्य स्त्री

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में मई, जून माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि ₹1000 डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से भेजकर राहत पहुंचाई। गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत और उनकी सामाजिक सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने आमजन को न्यूनतम आय और सामाजिक सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखने की बात कही और कहा कि उसी भावना को लेकर राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और रोजगार गारंटी को लेकर एक्ट बनाएंगे । इससे प्रतिमाह न्यूनतम पेंशन राशि पर 15% बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाएगी महात्मा गांधी नरेगा योजना ,इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत राजस्थान में न्यूनतम रोजगार सुनिश्चित करेंगे।

राजस्थान सरकार के सामाजिक सुरक्षा मॉडल का पेंशन प्रमुख अंग है। पेंशन आपका मान सम्मान है ।इसीलिए राज्य सरकार सामाजिक और आर्थिक संबल प्रदान करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

स्मार्टफोन इसी महीने में

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में 4000000 महिलाओं को स्मार्टफोन 3 साल की इंटरनेट सुविधा के साथ निशुल्क वितरित किए जाएंगे ।इससे वे जन कल्याणकारी योजना से जुड़ सकेंगे । साथ ही मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में राशन पैकेट का वेतन भी आरंभ किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि चिकित्सा ,शिक्षा, रोजगार सहित क्षेत्र में सर्वांगीण विकास से राजस्थान 2020 तक देश के अग्रणी प्रदेशों में शामिल हो जाएगा।

ग्रुप में क्या लाभार्थियों से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री गहलोत ने लाभार्थियों से सीधी बातचीत की ।इस दौरान लाभार्थियों ने अपने अनुभव बताए ।कार्यक्रम में अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी ,खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ,सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव ,कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ,विधायक गंगा देवी ,राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा, रफीक खान ,मनीषा पवार ,सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे सहित विभिन्न जिलों से आए हुए लाभार्थी और अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here