चामड़ माता के पुजारी महाबुद्दीन की हत्या

0
64
- Advertisement -

धौलपुर। 3 दिन से लापता चमड़ माता मंदिर के मुस्लिम पुजारी महाबुद्दीन पुत्र शेर खान का शव मिला है। बुधवार सुबह भीमगढ़ में बामनी नदी किनारे 5 टुकड़ों में दो प्लास्टिक कट्टो में शव मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस को अभी तक भी पुजारी का सिर नहीं मिला है। केवल हाथ पैर और अन्य अंग मिले हैं। कंचनपुर एसएचओ हेमराज शर्मा ने बताया कि महाबुद्दीन देवी में आस्था रखता था और कुछ समय से मंदिर में रहकर ही पूजा पाठ करता था। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या पास में ही कहीं की गई है ।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंदिर के पास में ही लोचन दास बाबा की गुफा में कुछ दिनों से कुछ लोग रहे थे ।जिनमें बाबा केशवदास ,सियाराम दास और महेशदास 3 दिन से गायब है। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि हत्या में कहीं न कहीं इन तीनों का हाथ है। पुलिस पहले इन तीनों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here