कुचामन सिटी में नकाबपोश लुटेरों ने 50 लाख से ज्यादा का सोना-चांदी और नकदी लूटी

0
103
- Advertisement -

नागौर। खबर नागौर जिले के कुचामन सिटी के पांचवा गांव से है जहां एक ज्वैलर से पिस्टल की नोक पर नकाबपोश युवकों ने दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पांचवा में स्वर्ण कारों की गली में रहने वाले मुकेश सोनी के मकान में ही उनकी दुकान है। इस पर अपराहन लगभग 2:45 पर स्कॉर्पियो में सवार होकर चार पांच नकाबपोश युवक आए और उन्होंने कार से उतरने के साथ ही दुकान में घुसकर स्वर्णकार मुकेश सोनी और उनके बेटे पर रिवाल्वर तान दी। बदमाश दुकान से गल्ला उठाकर ले गए । मुकेश ने बताया की उसमें करीबन 1 किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी और लाखों रुपए नगद थे। नकाबपोश लुटेरे डाका डालकर ले गए। जानकारी मिलने पर कुचामन थाना पुलिस के प्रभारी हनुमान चौधरी पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेशाराम चौधरी और अन्य अधिकारी भी कुचामन पहुंचे। पुलिस अधिकारी संजीव कटेवा भी मौके पर मौजूद रहे । पुलिस ने वहां स से निकलने वाले सभी मार्गों के साथ सर जिलेभर में नाकाबंदी करा दी है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं घटना को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here