भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

0
13
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती पर शुक्रवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोनों नेता जयपुर के विद्याधर नगर स्थित स्मृति स्थल पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

परिजनों से की मुलाकात, श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्मृति स्थल पर शेखावत के परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मदन राठौड़, सतीश पूनिया सहित विधायकगण और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleभरतपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here