लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।
सपत्नीक की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
श्रावण मास के पहले सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से राजस्थान में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, विकास और सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना भी की।
श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और प्रथम सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ती है। मुख्यमंत्री का यह पूजन भी इसी पावन अवसर पर सम्पन्न हुआ।


















































