लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां (नागौर)। पादूकलां क्षेत्र के बिखरनियां खुर्द निवासी एफआरटी ठेका कर्मचारी सदीक मोहम्मद की करंट लगने से हुई मौत के बाद उनके परिवार को आर्थिक राहत प्रदान की गई है। बिजली विभाग और सोडा एंड कम्पनी की ओर से परिजनों को 9 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
बताया गया कि एडवोकेट पुनाराम चौयल और डेगाना विधायक प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड़ के प्रयासों से यह सहायता राशि स्वीकृत कराई गई। दोनों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक के आश्रित को संविदा पर नौकरी, पेंशन सहित सभी वैधानिक लाभ दिलाने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, ताकि परिवार को दीर्घकालीन आर्थिक संबल मिल सके।
साथ ही बिजली कर्मचारियों की कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।


















































