चौमहला में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र चौमहला पर गुरु पूर्णिमा मनाई गई

0
10
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

चौमहला, झालावाड

झालावाड़ जिले के चौमहला मे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र चौमहला पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों ने ब्रह्माकुमारी गीता दीदी का शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा प्रदान कर आत्मिक उन्नति का मार्ग दिखाते हैं। ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने अपने आध्यात्मिक उद्बोधन में आत्मपरिवर्तन, सकारात्मक सोच एवं राजयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुमोद शर्मा एवं अध्यापिका कविता शर्मा का भी शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति की कामना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

गंगधार स्थित श्री कृष्ण सरस्वती संस्कार केंद्र में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदीप श्रृंगी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। भामाशाह पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए। कार्यक्रम में रामगोपाल कारपेंटर, प्रकाश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here