सीएचसी चौमहला ने रचा इतिहास,NQAS National सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला कोटा संभाग का पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

​चौमहला, झालावाड़.झालावाड़ जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ साजिद खान के नेतृत्व में तथा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरविंद नगर के मार्गदर्शन तथा जिला स्तरीय क्वालिटी सेल के टीम एवं ब्लॉक स्तरीय टीम , chc चौमहला टीम के अथक प्रयासों से​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चौमहला ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standards) मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीएचसी चौमहला ने NQAS सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौमहला सीएचसी कोटा संभाग का पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है।


​गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर लगी मुहर । राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय टीम द्वारा सीएचसी का गहन निरीक्षण और मूल्यांकन किया गया था। इस दौरान अस्पताल की विभिन्न सेवाओं और मानकों की जांच की गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
​ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं: मरीज देखभाल और उपचार की गुणवत्ता।
​साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण
अस्पताल की स्वच्छता एवं सुरक्षा मानक।
​प्रयोगशाला एवं प्रसूति गृह: उच्च स्तरीय जांच सुविधा व सुरक्षित प्रसव कक्ष।
​दवाइयों की उपलब्धता: पर्याप्त दवा आपूर्ति और बेहतर स्टोर प्रबंधन।
​मरीजों की संतुष्टि: मरीज अधिकार और स्टाफ का व्यवहार।
​सभी कड़े मानकों पर खरा उतरने के बाद केंद्रीय टीम द्वारा सीएचसी चौमहला को NQAS क्वालीफाई घोषित किया गया।
​क्षेत्रवासियों को बेहतर लाभ मिलेगा। ​इस ऐतिहासिक सफलता पर अस्पताल प्रशासन ने खुशी जताते हुए समस्त चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। NQAS सर्टिफिकेशन मिलने से क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here