ममता बनर्जी को लगा तगड़ा झटका, बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी बने नए नेता प्रतिपक्ष

0
61
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बंगाल में सियासी भूचाल:

कोलकाता।नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता, (राजस्थान)  पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी को राज्य की राजनीति में अब तक का सबसे बड़ा और अप्रत्याशित झटका लगा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर ने बड़ा फैसला लेते हुए ममता बनर्जी की पार्टी के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) घोषित कर दिया है।

60 विधायकों के साथ का दावा, ममता खेमे में खलबली।

ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बड़ा दावा ठोक दिया है। ऋतब्रत बनर्जी के अनुसार, उन्हें तृणमूल कांग्रेस के कुल 60 विधायकों का सीधा और पूर्ण समर्थन हासिल है। इस बड़े आंकड़े के साथ उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

पार्टी के भीतर बड़ी फूट के संकेत

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता मिलने से पश्चिम बंगाल सरकार और सत्ताधारी पार्टी के भीतर एक बहुत बड़ी टूट साफ उजागर हो गई है। 60 विधायकों के समर्थन का यह दावा यदि पूरी तरह सही साबित होता है, तो सदन के भीतर ममता बनर्जी का अपनी ही पार्टी के अधिकांश विधायकों पर से नियंत्रण खत्म हो जाएगा। इस अप्रत्याशित फेरबदल ने बंगाल की राजनीति को एक बिल्कुल नए और अनिश्चित मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here