पदोन्नति तिथि अंकन की मांग को लेकर प्रधानाचार्यों ने सौंपा ज्ञापन

0
18
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन, 7 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कोटपूतली। पदोन्नति तिथि अंकन की लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर प्रधानाचार्यों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सत्र 2015-16 से 2019-20 तक पदोन्नत हुए प्रधानाचार्यों के तिथि अंकन का कार्य जल्द पूरा करने की मांग की गई।

प्रधानाचार्यों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से पदोन्नति तिथि अंकन का मामला लंबित पड़ा हुआ है, जिससे प्रदेशभर के लगभग 8 हजार प्रधानाचार्य प्रभावित हो रहे हैं। तिथि अंकन नहीं होने के कारण संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वित्तीय और सेवा संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ज्ञापन में बताया गया कि समय पर तिथि अंकन नहीं होने से वेतन निर्धारण, वरिष्ठता, पेंशन तथा अन्य सेवा लाभों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को इस मामले का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

प्रधानाचार्यों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 7 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो 8 जून को शिक्षा निदेशालय, बीकानेर का घेराव किया जाएगा। इसके बावजूद समाधान नहीं होने पर आमरण अनशन, धरना-प्रदर्शन तथा अन्य लोकतांत्रिक आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

प्रधानाचार्यों ने सरकार से मांग की है कि लंबित तिथि अंकन प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर प्रभावित शिक्षकों को राहत प्रदान की जाए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here