लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडू और पडडूचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। बीजेपी दस साल में 3 सीटों से बढ़कर 206 सीटों पर पहुंच गई है। तो वहीं तमिलनाडु में एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK ने बड़ा उलटफेर करते हुए सबसे ज्यादा सीटें लाकर, पिछले 59 साल से सत्ता पर काबिज डीएमके और एआईएडीएमके को सत्ता से दूर कर दिया। ये ही नहीं इन चुनावों में दो राज्यों के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन को भी हार का सामना करना पड़ा ।
बंगाल की कमान किसके हाथ
बंगाल में भाजपा ने पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा लेकिन प्रदेश का चेहरा कौन होगा ये सस्पेंश रखा। बंगाल चुनाव जीतकर बीजेपी ने इतिहास रच दिया। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बंगाल का मुख्यमंत्री कौन होगा इसके पत्ते अभी तक नहीं खुले है। संभावित नामों की बात करे तो सबसे प्रबल नाम सुवेंदु अधिकारी का ही है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी का सबसे बड़ा नाम है। लेकिन बीजेपी सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष और समिक भट्टाचार्य के नाम पर भी विचार कर सकती है। वैसे बंगाल का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला बीजेपी आलाकमान कर चुका है अब अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। हालांकि प्रक्रिया वही होगी जो हमेशा होती रही है। भाजपा का 70% स्ट्राइक रेट: बंगाल में भाजपा ने 293 में से 206 सीटें जीतकर करीब 70% का स्ट्राइक रेट हासिल किया। वहीं, TMC 81 सीटों पर सिमट गई और उसका स्ट्राइक रेट करीब 27.6% रहा।
तमिलनाडु में 2 साल पुरानी TVK ने 50+ साल पुरानी DMK-AIADMK को हराया
एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीट पर जीत मिली है। एक्टर विजय तमिलनाडू के नए मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए 10 विधायकों की आवश्यकता पड़ेगी इसके लिए एक्टर विजय के पिता ने कांग्रेस से समर्थन लेने की बात कही है। वहीं राहुल गांधी ने एक्टर विजय से बात कर बधाई दी है और कहा कि युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित किया जाए । जिससे लगता है एक्टर विजय का गठबंधन कांग्रेस से होगा । यहां ( DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों पर जीत दर्ज की ।
तमिलनाडू के सीएम होंगे विजय
विजय की पार्टी TVK ने हर इलाके में सीटें जीतीं। सबसे अधिक दबदबा उत्तर और तटीय इलाकों में रहा। मध्य तमिलनाडु में भी उसे खूब सीटें मिलीं। DMK ने ज्यादातर सीटें दक्षिणी इलाकों में जीतीं। AIADMK को अधिकतर सीटें उत्तर-मध्य क्षेत्र में मिलीं।
TVK ने 234 में से 108 सीटें जीतकर 46% के साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। DMK ने 164 में 59 सीटें जीतकर 36% और AIADMK ने 170 में 47 सीटों के साथ 27.6% स्ट्राइक रेट दर्ज किया। कांग्रेस 28 में 5 सीटें जीतकर 17.8% पर रही। BJP का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। पार्टी 27 सीटों पर लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 3.4% रहा। यहां मौजूदा मुख्यमंत्री स्टालिन को भी हार का सामना करना पड़ा…..
असम में हेमंत बिस्वा तीसरी बार मुख्यमंत्री
असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हुई है। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। BJP ने यहां अकेले ही 82 सीटें जीतीं, जो बहुमत के आंकड़े से 18 ज्यादा है। मौजूदा भाजपा सरकार का कोई भी मंत्री चुनाव नहीं हारा। ऐसा देश में पहली बार हुआ।
BJP ने अपर असम और बराक वैली में क्लीन स्वीप किया। पार्टी ने आधी से ज्यादा सीटें यहीं जीतीं। यहां कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट गई। 3 ट्राइबल इलाकों, बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया (BTC), करबी आंगलोंग ऑटोनॉमस काउंसिल (KAAC) और नॉर्थ कछार हिल्स ऑटोनॉमस काउंसिल (NCHAC) में भी NDA का दबदबा रहा। यहां असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BOPF) ने ज्यादा सीटें जीतीं। कांग्रेस सिर्फ लोअर असम में सिमट गई।
केरलम में विजयन अपनी सीट पर जीते, लेकिन अब देश में कहीं लेफ्ट सरकार नहीं
केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस सरकार की वापसी हुई है। इसके साथ ही अब देश में कहीं भी लेफ्ट सरकार नहीं बची है। ऐसा 5 दशकों में पहली बार हुआ है। हालांकि सीएम पिनाराई विजयन अपनी सीट धरमदम से जीत गए, लेकिन राज्य में LDF की करारी हुई।
केरलम का नया मुख्यमंत्री कौन होगा सस्पेंश बरकरार
केरलम का नया मुख्यमंत्री कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है…. बताया जा रहा है कि रमेश चेन्निथला केरलम के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार है… वे कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे। 2016 से 2021 तक नेता प्रतिपक्ष रहे। 2014 से 2016 के बीच ओमन चांडी सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं। दूसरे सबसे बड़े दावेदार के तौर पर वीडी सतीशन का नाम लिया जा रहा है….. वीडी सतीशन पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। उन्हें LDF के सबसे बड़े सहयोगी IUML का भी समर्थन मिलता रहा है। 2001 से लगातार विधायक हैं। तीसरा नाम लिया जा रहा है केसी वेणुगोपाल ,फिलहाल लोकसभा में सांसद हैं। राहुल गांधी के करीबी और कांग्रेस के संगठन महासचिव हैं। मनमोहन सरकार में ऊर्जा और नागरिक उड्डयन मंत्री (राज्य) रह चुके हैं। और यदि इनमें से किसी भी नाम पर सहमति नहीं बनती है तो सनी जोसेफ भी इस दौड़ में सबसे आगे है। वे केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष हैं। उन्हें 8 मई 2025 को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब देखना ये है कि कांग्रेस केरलम में किसके सिर पर मुख्यमंत्री का ताज पहनाती है। फिलहाल राजनीति के हलकों में पांचों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लेकर चर्चाओं के दौर जारी है।






















































