बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत पर नागौर में जोरदार जश्न

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


नागौर (प्रदीप कुमार डागा) पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नागौर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ विजयोत्सव मनाया। जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और जीत की खुशी साझा की।

इस अवसर पर कार्यालय परिसर में झालमुड़ी का आयोजन किया गया, जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर ग्रहण किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय से वाहन रैली निकाली गई, जो नागौर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहर के हृदय स्थल गांधी चौक पहुंची।

गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर आमजन का भी मुंह मीठा करवाया। डीजे की धुन पर कार्यकर्ता उत्साह के साथ झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, विधायक रेवंतराम डांगा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास सांखला, नवीन मंडा, महामंत्री पदम सारस्वत, उपाध्यक्ष लक्ष्मण डेलू, रामचंद्र धुंधवाल, मीडिया प्रभारी महावीर सिंह सांदू, मंत्री सहदेव राम, किशोर गहलोत, शहर अध्यक्ष नंदकिशोर जांगीड़ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा मंगनी राम सांखला, प्रमोद बाकलीवाल, हिरालाल विश्नोई, प्रमोद सोनी, किशोर पारख, ओमप्रकाश सांखला, कपिल तोलावत, सुनील तोलावत, शिवकुमार राव, दिलीप सिंह, विशाल, यतिराज, धनराज सेन, लक्ष्मी नारायण विश्नोई, रणवीर भाटी, राकेश सेन, अर्जुन चौहान, धर्मेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र सोलंकी, महिपाल इनानिया, नवरत्न गहलोत, सुनील गहलोत, लक्ष्य कुमावत, कुलदीप सांखला, भीकाराम मेघवाल, पदम प्रजापत, हरदीन राम प्रजापत, कालूराम बोराणा, रामनिवास, सूरज नागोरा, ओम प्रकाश नागोरा, पवन नागोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here