अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस पर जोधपुर में सेवा सप्ताह

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

जोधपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, जननेता एवं “मारवाड़ के गांधी” Ashok Gehlot जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष में जोधपुर जिले में आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत लगातार सेवा कार्यों में सहभागिता करना मेरे लिए गौरव का विषय रहा।

1 मई
सेठ पन्नालाल गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में, आरसीए के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी Vaibhav Gehlot जी की गरिमामयी उपस्थिति में, जोधपुर एनएसयूआई अध्यक्ष  बबलू सोलंकी एवं उनकी टीम द्वारा गायों को चारा खिलाया गया। इस सेवा कार्य में शामिल होकर आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ।

2 मई
मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर मेरी टीम के साथ कन्हैयालाल गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया।

3 मई
कांग्रेस की महिला नेत्री  विमला जलवानिया द्वारा होटल प्रतीक में आयोजित प्रदर्शनी में भाग लिया, जिसमें Ashok Gehlot जी के जीवन, कार्यों, विचारों एवं उनकी जनसेवा से जुड़ी प्रेरणादायक झलकियों को करीब से समझने का अवसर मिला। इस दौरान उपस्थित लोगों के साथ उनकी राजनीतिक विचारधारा एवं योगदान पर सार्थक चर्चा भी की।

सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना ही सच्ची राजनीति का आधार है — और यही प्रेरणा हमें निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति देती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here