हथुनिया विद्यालय में टॉपर छात्रों का सम्मान, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़ (प्रियंका माहेश्वरी) रा. उ. मा. वि. हथुनिया में कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लालूराम जायसवाल (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी), विशिष्ट अतिथि रामप्रसाद रैदास (जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या रश्मि सेठी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

विशिष्ट अतिथि ने विद्यालय के 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की। मुख्य अतिथि ने टॉपर छात्रों को गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन करने की प्रेरणा देते हुए अन्य विद्यार्थियों को उनसे सीख लेकर अधिक मेहनत करने का संदेश दिया।

विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष अमजद खान पठान ने छात्रों की सफलता को निरंतर परिश्रम का परिणाम बताते हुए उन्हें गुरुओं के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की सलाह दी।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं भामाशाह घनश्यामलाल कुमावत द्वारा बोर्ड कक्षाओं के टॉपर छात्रों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 2100 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि अतिथियों के हाथों प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रश्मि सेठी द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक हरीश बारोलिया ने किया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here