भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न सेन समाज पालरा की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 70 श्रद्धालुओं ने किए प्रमुख तीर्थों के दर्शन

पालरा (रायपुर) | (सत्यनारायण सेन गुरला) पालरा में सेन समाज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक यात्रा रविवार को भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस यात्रा में गांव के लगभग 70 महिला, पुरुष एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से भाग लिया और विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सुरक्षित अपने गांव लौटे।

गोविन्द सेन एवं ओमप्रकाश सेन ने बताया कि यात्रा का मुख्य पड़ाव रामदेवरा (रुणिचा) रहा, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी की समाधि पर मत्था टेककर देश में सुख-शांति एवं सांप्रदायिक सद्भाव की कामना की। इसके साथ ही यात्रियों ने बाबा के जन्मस्थल उण्डू काश्मीर (बाड़मेर) के भी दर्शन किए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री खेतलाजी धुनी धाम में विशेष पूजा-अर्चना की तथा आशापुरा माता के दरबार में भी मत्था टेका। ओम बन्ना (चोटिला) स्थित प्रसिद्ध ‘बुलेट बाबा’ मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं मांगी।

इसके अलावा यात्रियों ने शिकारपुर स्थित राजाराम गौशाला के समाधि स्थल मंदिर में दर्शन कर विभिन्न नस्ल की गायों का अवलोकन किया। नाकोड़ा भैरव मंदिर में दर्शन कर शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की तथा जसोल स्थित रानी भटियाणी मंदिर में माता के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक यात्रा पूर्ण कर जब सभी श्रद्धालु पालरा लौटे, तो ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन एवं ‘जय बाबा री’ के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं ने बताया कि इस यात्रा से उन्हें मानसिक शांति मिली तथा समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ।

यात्रा के दौरान सभी आयु वर्ग के लोगों—बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक—ने भाग लिया। श्रद्धालुओं के लिए रहने एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी। रामदेवरा में श्रद्धालुओं ने राम सरोवर एवं डाली बाई की समाधि के भी दर्शन किए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here