लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर, कुचेरा। क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मदर वर्ल्ड स्कूल में अभिभावक-शिक्षक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कुचेरा क्षेत्र की पहली रोबोटिक लैब का शुभारंभ भी किया गया, जो विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा रेंजर साइकिल, गिफ्ट पैक, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अभिभावकों ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया। साथ ही उपस्थित अभिभावकों द्वारा ही रोबोटिक लैब का उद्घाटन किया गया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल रहा।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस रोबोटिक लैब के माध्यम से बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाएगा, जिससे वे भविष्य की नई तकनीकों को समझ सकें और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ सकें।


















































