मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कठूमर,अलवर  | (संजीव बंसल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मोहन लाल सोनी की अध्यक्षता में कठूमर में आयोजित होने वाले आगामी मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक से पहले मोहन लाल सोनी ने ब्लॉक विकास अधिकारी शिवराम मीणा के साथ शिविर के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया। शिविर स्थल की उपयुक्तता और आमजन की पहुंच को ध्यान में रखते हुए स्थान का चयन किया जाएगा।

इसके बाद न्यायालय परिसर स्थित बार मीटिंग रूम, कठूमर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्ठिर मीणा, उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, बीडीओ शिवराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान पुलिस, नगर पालिका, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित कई विभागों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लेकर शिविर की सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here